रेवाड़ी में 17 अक्टूबर को बॉलीवुड डांडिया नाइट कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा, बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा, प्राजंल दहिया सहित कई कलाकार करेंगे शिरकत, आयोजन समिति ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी.
रेवाड़ी वासियों के लिए मनोरंजन से भरपूर एक खास शाम का आयोजन 17 अक्टूबर को रॉयल पेपर होटल एंड रिजॉर्ट में किया जाएगा। यहां “रेवाड़ी बॉलीवुड डांडिया नाइट–सीजन-1” का आयोजन होगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। आयोजन समिति की ओर से प्रेस वार्ता कर बिजेंद्र डहिना ने बताया की कार्यक्रम में बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता और “हीरो नंबर वन” गोविंदा विशेष रूप से शिरकत करेंगे। इसके अलावा हरियाणा की लोकप्रिय कलाकार प्रांजल दहिया तथा रेवाड़ी की माटी से निकले कलाकार हरी दागर भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
इसके साथ ही बीएमजी के रिपुदमन जी, रॉयल पेपर होटल एंड रिजॉर्ट के पंकज अग्रवाल जी एवं राहुल चंद जी, रोहिल परिवार, नीति रियल एस्टेट के सरपंच परवीन जी का सहयोग रहेगा. कार्यक्रम में बॉलीवुड संगीत और डांडिया के साथ लोगों के मनोरंजन के लिए विशेष प्रस्तुतियां रखी गई हैं। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य रेवाड़ीवासियों को एक अलग तरह की मनोरंजनपूर्ण और यादगार शाम उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के लिए कपल एंट्री 6,100 रुपये निर्धारित की गई है। इसमें पांच वर्ष तक की उम्र के दो बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। कपल एंट्री में भोजन और डांडिया स्टिक की सुविधा भी शामिल रहेगी। पांच वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए 2,100 रुपये की एंट्री रखी गई है, जिसमें भोजन और डांडिया की सुविधा शामिल होगी। आयोजकों के अनुसार रेवाड़ी बॉलीवुड डांडिया नाइट शहरवासियों के लिए मनोरंजन, संगीत, डांस और बॉलीवुड कलाकारों की मौजूदगी से भरपूर एक विशेष शाम होगी.



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें