Rewari News :: हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की और से निजी स्कूलों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित हुई

गुरुवार को हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष रामपाल यादव की अध्यक्षता में राज इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश के मुख्य संरक्षक जवाहर लाल दुहन जी व उपाध्यक्ष जगदेव सिंह विशेष रूप से आमंत्रित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष रामपाल यादव ने कहा कि-सभी प्राइवेट स्कूल ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके बच्चों को शिक्षा देने का कार्य करें क्योंकि शिक्षा के क्षेत्र में कोई बहाना नहीं होता, ये बच्चे ही आगे जाकर एक सशक्त और विकसित राष्ट्र का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा विभाग ने इन अनुचित नियमों को प्राइवेट स्कूलों पर थोपने का कार्य किया तो एसोसिएशन संघर्ष करने के लिए मजबूर होगी और शिक्षा विभाग द्वारा थोपे गए इन नियमों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों की तरह प्राइवेट स्कूलों को भी पोर्टल के कार्यों में उलझा कर प्राइवेट स्कूलों को परेशान करना चाह रही है।


जवाहर लाल दुहन ने अपने संबोधन में कहा कि -प्राइवेट स्कूलों का देश की प्रगति और शिक्षा के उत्थान में विशेष योगदान रहा है। जो कार्य देश की शिक्षा विभाग पूरा नहीं कर पा रही है, उसे प्राइवेट स्कूल पूरा कर रहे हैं। यदि प्राइवेट स्कूल न होते तो क्या शिक्षा विभाग शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी भूमिका निभा पाती। 

उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों ने परमानेंट मान्यता ली हुई है, उन्हें भी 10 वर्ष के बाद दोबारा रिव्यू करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जब शिक्षा विभाग ने सरकार के नियमों को पूरा करने पर ही इन सभी स्कूलों को नियमानुसार परमानेंट मान्यता दी गई थी, तो फिर दोबारा से मान्यता रिव्यू का नियम थोपने का क्या मतलब है। इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा और प्राइवेट स्कूल परेशान होंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष जगदेव जी ने कहा कि स्कूल वाहनों को फिटनेस पासिंग के लिए जिला मुख्यालय की बजाय जोन लेवल पर सरकार द्वारा विशेष पहुंच वाले लोगों द्वारा स्थापित फिटनेस सेंटरों पर पासिंग करवाने के लिए नियम थोपा जा रहा है, जो पूरी तरह से अव्यावहारिक है जिससे सभी स्कूल संचालकों में RTA के खिलाफ भारी आक्रोश हैं।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव चौ. रणबीर सिंह ने भी शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी व्यक्त की, ताकि प्राइवेट स्कूल अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकें।

सभी ने शिक्षा विभाग द्वारा थोपे गए इन नियमों का विरोध किया और वापस न लेने पर पूरे हरियाणा प्रदेश स्तर पर इन नियमों के खिलाफ विरोध करने का ऐलान किया। शिक्षा विभाग जल्द ही एसोसिएशन की इन मांगो पर शीघ्रता से पुन विचार करें क्योंकि पूरे हरियाणा के निजी स्कूल संचालकों में भारी आक्रोश हैं I यदि समय रहते निजी स्कूलों के हितो को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा इन पुन विचार करें अन्यथा एसोसिएशन पूरे प्रदेश में सडकों पर उतरने के लिए मजबूर होगी जिसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी I

इस अवसर पर कैशियर सुमेर सिंह, महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष पवन तंवर , प्रमोद शास्त्री, गुरुग्राम जिला अध्यक्ष धर्मबीर, राकेश, श्री भगवान , मुकेश, रणधीर सिंह चौहान, मनीष, सुरेंद्र सिवाच, देवेंद्र, विक्रम, सत्यपाल, ओमबीर, शिवचरण, कृष्ण, नितेश और जगदेव सहित सभी स्कूल संचालक उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें