अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल और उनकी टीम ने गांधी जयंती पर गांधी चौक मॉडल टाउन में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गांधी जी को श्रद्धा सुमन भेट किए। रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने बताया की गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का जो रास्ता हमे दिखाया है हमे उनका अनुसरण करना चाहिए। महात्मा गांधी जी को देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोग उनके कार्यों और जीवन-मूल्यों के लिए उन्हें प्रेरणा स्त्रोत मानते है और उन्हें याद करते है।
अग्रवाल वैश्य समाज के रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल, रेवाड़ी विधानसभा कोषाध्यक्ष सुनील गोयल, राजीव अग्रवाल, रेवाड़ी जिला महिला महासचिव यशोदा बंसल, रेवाड़ी विधानसभा महिला महासचिव अंजू अग्रवाल आदि सदस्यों ने मॉडल टाउन गांधी चौक पर जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ज्ञात रहे कल ही अग्रवाल वैश्य समाज रेवाड़ी जिला की टीम ने गांधी जयंती के इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी से सिटी मजिस्ट्रेट जितेन्द्र सिंह को ज्ञापन देकर गांधी जी के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपमानजनक और आपत्तिजनक सामग्री पर पूर्णतया रोक लगाने और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की थी। जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने सभी वैश्य समाज के लोगों को महात्मा गांधी जी के विचारों को अपनाने और अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़ने का आग्रह किया।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें