Haryana News :: दिल्ली में सचिन पायलट से मिले किसान कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार लखेरा, किसान कांग्रेस कार्यकारिणी जल्द बनाने का ऐलान किया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी किसान विभाग के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी तथा उत्तर प्रदेश कन्वीनर कृष्ण कुमार लखेरा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी सचिन पायलट से नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय इंदिरा भवन में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विशेष रूप से राजस्थान प्रदेश किसान कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को लेकर मंथन किया गया। लखेरा ने सचिन पायलट को राजस्थान में किसान कांग्रेस की गतिविधियों और संगठन को लेकर आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसान कांग्रेस को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा। 


कार्यकारिणी में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर रहेगा। लखेरा ने कहा कि किसान कांग्रेस किसानों की समस्याओं को संगठन के मंच से मजबूती के साथ उठाने के लिए लगातार सक्रिय है। राजस्थान में नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की तैयारी है। मुलाकात के दौरान कृष्ण कुमार लखेरा ने सचिन पायलट को भगवान श्रीनाथजी की प्रतिमा भेंट की। पायलट ने प्रतिमा भेंट करने पर लखेरा का आभार जताया। दोनों नेताओं की मुलाकात को राजस्थान में किसान कांग्रेस के आगामी संगठनात्मक विस्तार की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें