भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी के एक शिष्ठ मंडल मनीष ढोकिया कि अध्यक्षता में कोसली एसडीएम विजय सिंह को सौंपा ज्ञापन।समय सिंह प्रधान ने बताया कि 2024-25 फसल बीमा का क्लेम सरसों ,गेहूं का अभी तक किसानों के खाते नहीं आया है। जबकि बीमा किसानों से काट लिया गया है ये कंपनी अपनी मनमानी कर रही है। इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाए और बीमा का पैसा किसानों के खाते डलवाया जाए। उन्होंने बताया कि बाजरा की एमएसपी पर खरीद नहीं हो रही है।
किसान प्राइवेट आढ़तियों को बाजरा बेच रहे है जबकि सरकार कहती है कि हम एमएसपी देंगे, कहा MSP 600 भावांतर देने की कहते है किसानों का भरोसा सरकार के ऊपर से उठ रहा है। 2023-24-25 किसानों के खाते में भावान्तर के पैसे नहीं आए। यूनियन ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है 5 नवंबर तक किसानों के खाते भावांतर, बीमा के पैसे डाल दिए जाय। वरना 5 तारीख को कृषि अधिकारी के दफ्तर पर ताला लगाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। क्योंकि इस इलाके का कोई बीजेपी का कोई नेता बोल रहा है न ही ऑपोजिशन आवाज उठा रहा है। इस मौके पर कोसली हल्के की प्रधान नीलम मूंदड़ा भी मौजूद थी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें