रेवाड़ी में माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था की आमसभा 25 अक्टूबर को होगी. प्रेस सचिव बहादुर सिंह ने बताया की माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था, रेवाड़ी की वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल की अंतिम वार्षिक आम सभा दिनांक 25 अक्टूबर 2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे संस्था परिसर, गली नंबर 3, आजाद नगर, रेवाड़ी में आयोजित की जाएगी। इस सभा के लिए प्रशासन द्वारा ऑब्जर्वर के रूप में कमांडेंट राजकुमार यादव को नियुक्त किया गया है।
सभा में महासचिव द्वारा संस्था की वर्तमान कार्यप्रणाली, पिछले एक वर्ष में किए गए सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों तथा संस्था की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। कोषाध्यक्ष द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय-व्यय रिपोर्ट एवं बैलेंस शीट तथा 30 सितंबर 2026 तक की वित्तीय स्थिति का विवरण सदन के समक्ष प्रोजेक्टर के माध्यम से रखा जाएगा और नियमानुसार अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त संस्था की भावी विकास योजनाओं, शिक्षा एवं पुस्तकालय सहित सामाजिक गतिविधियों के विस्तार, सदस्यों के सुझावों तथा दिसंबर 2026 में समाप्त होने वाले कार्यकाल के मद्देनजर आगामी आम चुनाव की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया जाएगा। चुनाव के लिए 45 दिन के नोटिस, चुनाव कार्यक्रम, आचार संहिता तथा निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने हेतु चुनाव अधिकारी/समिति की नियुक्ति एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सदन में निर्णय लिया जाएगा।
सभा में सदस्यों के प्रश्नों, सुझावों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। संस्था का उद्देश्य वित्तीय पारदर्शिता, सामाजिक एकता और भविष्य की विकास योजनाओं को मजबूत करना है। संस्था के प्रधान इंजीनियर बी आर पंवार तथा गवर्निंग बॉडी के सभी सदस्यों ने सभी सम्मानित सदस्यों से वार्षिक आम सभा में समय पर उपस्थित होकर सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें