Chandigarh News :: समस्त राजपूत प्रतिनिधि सभा एक नवंबर को बुडैल में केंद्र शासित क्षेत्र की हीरक जयंती सम्मान समारोह मनायेगी :: नरेश चौहान

चंडीगढ़ - समस्त राजपूत प्रतिनिधि सभा (रजि) के तत्वाधान में चंडीगढ़ को केंद्र शासित क्षेत्र बनाए जाने की हीरक जयंती का एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सभा की प्रबंधन समिति द्वारा आज लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए अध्यक्ष राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने बताया कि सेक्टर 45 के एतिहासिक गांव बुडैल में 1 नवंबर, रविवार को यह समारोह मनाया जाएगा। चंडीगढ़ निर्माण में राजपूत समाज के योगदान पर आधारित थीम के इस आयोजन में समाज की युवा एवं प्रबुद्ध वरिष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। 


उल्लेखनीय है कि 2 अप्रैल 1952 को देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने शहर की आधारशिला रखी थी। 7 अक्टूबर 1954 को राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने इसका विधिवत्त उद्घाटन किया था। 1 नवंबर 1966 को चंडीगढ़ केंद्र शासित क्षेत्र तथा पंजाब और हरियाणा राज्य की संयुक्त राजधानी घोषित हुआ था।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें