Haryana News :: भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन जिला रेवाड़ी की टीम शाहबाद धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए पहुंची

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में धान की सरकारी खरीद में देरी को लेकर किसानों की ओर से आंदोलन किया गया. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर सोमवार को बड़ी संख्या में किसान शहीद उधम सिंह स्मारक पर पहुंचे. किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द खरीद शुरू करने की मांग उठाई. वही किसान आंदोलन में रेवाड़ी से भी टीम रवाना हुई और कुरुक्षेत्र शाहबाद आंदोलन में बढ़-कर कर भाग लिया.


भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी की टीम आज शाहाबाद पहुंची हालांकि आश्वासन मिलने के बाद धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया गया. रेवाड़ी महिला विंग से जिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर, कार्यकारिणी से मनीषा, जिला युवा प्रधान मोनिका यादव के नेतृत्व में टीम रवाना हुई और प्रदर्शन में भाग लिया.

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें