Rewari News :: श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर में 11 अक्टूबर को प्रथम कलश यात्रा का आयोजन होगा :: मंदिर समिति

रेवाड़ी में श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर समिति, गुर्जरवाड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा) द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रथम कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कलश यात्रा 11 अक्टूबर 2026, रविवार को प्रातः 11:30 बजे मंदिर परिसर से आरंभ होगी।

मंदिर समिति के अनुसार, यह कलश यात्रा माता के प्रति श्रद्धा, भक्ति एवं सनातन परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। कलश यात्रा में सभी मातृशक्ति परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।

कलश यात्रा का मार्ग मंदिर परिसर (गुर्जरवाड़ा) से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर → अग्रसेन चौक → भाड़ावास गेट → पुनः मंदिर परिसर रहेगा।


समिति द्वारा प्रथम 21 महिलाओं के लिए कलश निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। अन्य इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए कलश शुल्क ₹251 प्रति कलश निर्धारित किया गया है। पंजीकरण शुल्क ₹101 मात्र रखा गया है इससे कलश पर रखा जाने वाला कच्चा नारियल एवं पूजन सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।

महिलाओं से अनुरोध किया गया है कि वे लाल परिधान (साड़ी/सलवार सूट/लहंगा) पहनकर आएं तथा माथे पर लाल चुनरी रखें। मंदिर समिति अध्यक्ष रविन्द्र अग्रवाल ने बताया कि कलश को विधि-विधान से नौ दिनों तक माता के श्री चरणों में रखा जाएगा, जिसके पश्चात कलश एवं उसमे स्थापित पवित्र सामग्री श्रद्धालु महिलाओं को माता रानी के आशीर्वाद व प्रसाद स्वरूप वापस प्रदान की जाएगी।

समिति सचिव ललित अग्रवाल ने बताया की पंजीकरण की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026, शुक्रवार निर्धारित की गई है। इच्छुक श्रद्धालु मंदिर के आधिकारिक फेसबुक पेज Mata Mandir Rewari (@Mata Mandir Rewari) पर उपलब्ध Google Form लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस प्रथम कलश यात्रा में परिवार सहित सहभागिता कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं नवरात्रि के इस पावन अवसर को भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाने का आग्रह किया है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें