रेवाड़ी में श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर समिति द्वारा बच्चों में धार्मिक संस्कार, श्रद्धा एवं सकारात्मक विचारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘जय माता दी लेखन अभियान’ की पहल की गई है। इस अभियान के माध्यम से बच्चों को माता रानी के पावन नाम ‘जय माता दी’ का लेखन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
मंदिर समिति का उद्देश्य बच्चों को बचपन से ही धार्मिक परंपराओं, भक्ति एवं अच्छे संस्कारों से जोड़ना है। इस अभियान के अंतर्गत भाग लेने वाले सभी बच्चों को माँ के आशीर्वाद स्वरूप माता रानी की फोटो, पावन प्रसाद एवं आशीर्वाद पत्र प्रदान किए जाएंगे।
मंदिर समिति की ओर से सभी अभिभावकों से सादर निवेदन किया गया है कि वे अपने बच्चों को इस पावन अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि बच्चे माता रानी के नाम का लेखन करते हुए धार्मिक संस्कारों से जुड़ सकें और माँ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।
समिति का मानना है कि इस प्रकार की छोटी-छोटी धार्मिक पहल बच्चों में श्रद्धा, एकाग्रता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में सहायक होती हैं।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें