जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर और मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों और जेएनयू प्रशासन द्वारा उन्हें सेवा से बर्खास्त किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर प्रकरण पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला रेवाड़ी में पूरण नगर नियर राव तुलाराम स्टेडियम के सामने रोष प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला जलाया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि जेएनयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार, नंबर बढ़ाने के नाम पर अनुचित लाभ मांगने और यौन उत्पीड़न के आरोप सिद्ध होने पर सांसद को बर्खास्त किया गया है, साथ ही पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है। इसके बावजूद महिलाओं और छात्राओं के अधिकारों की बात करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरी तरह मौन साधे बैठे हैं।
डॉ. वंदना पोपली ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा, "कांग्रेस और राहुल गांधी पित्र्तव सत्ता पर प्रहार जैसी बाते कर महिलाओ,युवाओं और छात्रों को भ्रमित करने का ढकोसला करते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि उनकी ही पार्टी के सांसद पर छात्राओं के शोषण जैसे शर्मनाक आरोप लग रहे हैं। राहुल गांधी का दोहरा चरित्र आज देश के सामने बेनकाब हो चुका है। राजनीतिक लाभ के लिए महिला सुरक्षा का नाटक करने वाली कांग्रेस अपने ही आरोपी सांसद को बचाने में जुटी है।" भाजपा नेताओं ने दो टूक मांग रखी कि राहुल गांधी इस पूरे मामले पर देश की जनता और छात्राओं के सामने अपनी चुप्पी तोड़ें तथा आरोपी सांसद को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करें।
इस रोष प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शन में जिला संगठन के वरिष्ठ नेता, सभी जिला पदाधिकारी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, मीडिया प्रभारी व सह-प्रभारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कांग्रेस के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर दोनों महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान, हेमलता तंवर, नीतू चौधरी, शारदा यादव, दीपा भारद्वाज बलजीत यादव, गौरव शर्मा, दीपक अग्रवाल, हनुमान छाबड़ी, सोनू मेहंदीरत्ता, सुशीला चौहान, राजपाल सरपंच, पुष्पा मुदगिल, रुचिका नागपाल, मुकेश सारवान,परविंदर किराड़, बाबूलाल छावड़ी जोगिंदर यादव, मण्डल महामंत्री महेश राजा,जितेन्द्र यादव, मीरसिंह सरपंच, जतिन यादव, मनीष गुप्ता, रविन्द्र गुर्जर, आशा मखीजा, राजेश बिडलान, कुसुमलता सरिता गुड़ियानी अंजलि सोनिया अंजू शांति देवी, बिमलेश तोमर, सुदेश, सरला, ममता, प्रिया, सुमन, सावित्री, संजय बडगुर्जर, शिव, बबलू आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मोजूद रहे।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें