रेवाड़ी में अखिल भारतीय खटीक समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दक्षिण हरियाणा प्रभारी दिनेश कुमार खींची को क्षेत्र में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. अनिल फिरोजिया और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामनाथ मोगा ने उन्हें दक्षिण हरियाणा के सभी जिलों में संगठन का विस्तार करने और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
27 अक्टूबर को जारी पत्र में दोनों पदाधिकारियों ने दिनेश कुमार खींची से प्रत्येक जिले में योग्य, कर्मठ और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तियों के नाम प्रदेश कार्यालय को भेजने को कहा है, ताकि जिला स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा सके। जिम्मेदारी मिलने पर दिनेश कुमार खींची ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल फिरोजिया और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामनाथ मोगा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे समाज को एकजुट करने और लोगों को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने के लिए काम करेंगे। साथ ही समाज के जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।
खींची ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के सभी जिलों में समाज के लोगों को साथ लेकर संगठन का विस्तार किया जाएगा। योग्य और समर्पित लोगों को संगठन से जोड़कर सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें