Rewari News :: कोसली मार्केट कमेटी चेयरमेंन ने योजना के तहत दुर्घटना से पीड़ित किसानों को बांटी 8.50 लाख की सहायता राशि

कोसली मार्केट कमेटी कार्यालय में मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती का काम करते हुए दुर्घटना के शिकार हुए पीड़ितों को 8.50 लाख की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।


मार्केट कमेटी चेयरमैन महेश यादव व वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने गांव सेहलंगा की मंजीत पत्नी सुकेंदर को पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया।‌ गांव फतेहपुरी के सुनील पुत्र सुखबीर को एक लाख 25 हजार रूपये, सुनीता पत्नी रविंद्र निवासी उस्मापुर को 75 हजार रूपये, , सम्भू ऋषि देव निवासी अररिया को 75 हजार रुपए, महावीर पुत्र कृष्ण कुमार निवासी कुंजैया को 37 हजार 500 व सोमबीर पुत्र राम कुमार निवासी बम्बुलिया को 37 हजार 500 रूपये की सहायता राशि का चेक दिया गया। चेयरमैन महेश यादव ने समय पर ये सहायता राशि दिलवाने और अनाज मंडी में विकास कार्यों का सहयोग देने के लिए स्वास्थ्य मन्त्री आरती सिंह राव व विधायक अनिल यादव का आभार जताया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत अगर कोई किसान या खेतिहर मजदूर खेती संबंधित कार्य करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है तो उसे मार्केट कमेटी द्वारा सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस अवसर मार्केट कमेटी के सचिव विकास यादव, लेखाकार नरोत्तम, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें