Rewari News :: महापुरुषों के मूल्यों एवं आदर्शों को लेकर अभियान चलाएगा लोक सेवा मंच, वर्तमान में राष्ट्र-समाज को आगे बढ़ाने में महापुरुषों के आदर्श मददगार साबित होंगे :: अशोक प्रधान

मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने शहीद यादगार मंच हरियाणा के सौजन्य से महापुरुषों के राष्ट्रीय मूल्यों एवं आदर्शों को लेकर जन-जन को प्रेरित करने का निर्णय लिया है ।

         


 

राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि आजादी आंदोलन के दौरान लोगों को एकजुट कर राष्ट्र को आजादी दिलाने में महापुरुषों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । वर्तमान में महापुरुषों के वे सभी मूल्य और आदर्श राष्ट्र-समाज को आगे बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं । इस सिलसिले में शहीद यादगार मंच हरियाणा के प्रांतीय अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा व महासचिव विजय सिंह कोच के साथ हुई शिष्टाचारपूर्ण मुलाकात में अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने राष्ट्रीय मुहिम चलाने का संकल्प व्यक्त किया । इस अवसर पर शहीद यादगार मंच हरियाणा के पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा भेंट करके शहीदों के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं एवं भरपूर समर्थन व्यक्त किया । 

गौरतलब है कि जनहित के मुद्दों को लेकर लोक सेवा मंच पिछले करीब 10 माह से लगातार ज्वलंत जनसमस्याओं के समाधान की जोरदार आवाज बुलंद करता आ रहा है । जनहित में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान की अगुवाई में मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान चलाकर कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक,बीके राम सिंह,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,रघुनंदन अग्रवाल,नंदलाल यादव,डॉ. सुरेश कुमार, विजय सिंह,राजीव कुमार,जगमोहन यदुवंशी,विजय कुमार,दयाराम आर्य, भागीरथ एडवोकेट,मदन लाल शर्मा,देशराज सिंह आदि सहित लोक सेवा मंच की राष्ट्रीय महिला प्रभारी योगिता एडवोकेट व राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार अग्रणी भूमिकाएं निभा रहे हैं । अब इस अभियान में महापुरुषों के मूल्यों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी किया जाएगा ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें