बावल में आगामी 23 नवंबर को देसोरी मेले के भव्य आयोजन के लिए आज नगरपालिका चेयरमैन वीरेंद्र महलावत, हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉक्टर पवन धनवाल ओर एडवोकेट राजेंद्र यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व सांसद राज बब्बर को दिल्ली पहुंचकर निमंत्रण दिया। यह आयोजन 23 नवंबर को नगरपालिका चेयरमैन वीरेंद्र महलावत के अधिवक्ता बेटे भारत महलावत की शादी के उपलक्ष्य में होना है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने इस भव्य आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दी ओर निमंत्रण स्वीकार किया। हुड्डा ने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन हमारी प्राचीन संस्कृति,प्रेम ओर आपसी भाईचारे को मजबूत करते है ओर ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में उत्साह बनता है । उन्होंने कहा कि वो इस भव्य आयोजन को पूरा समर्थन देते है ओर ऐसे आयोजन ने सभी जाति धर्मों के लोग एक ही मंच पर होते है और फिर आयोजन उल्लास से परिपूर्ण हो जाता है । उल्लेखनीय है कि ये आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है ओर सभी को विधि विधान से निमंत्रण दिए जा रहे है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें