वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एव फिसीक फैडरेशन के एम्बेसडर एट लार्ज रेवाड़ी निवासी अमित स्वामी अफ्रीकन देश सेनेगल की राजधानी डकार में आयोजित होने वाले 2026 यूथ ओलम्पिक गेम्स के दौरान 28-29 अक्तूबर को ओलम्पिक एजूकेशन, यूथ, स्पोर्टस एंड पीस विषय पर आयोजित होने वाली इंटरनेशनल कांफ्रेस में आमंत्रित किए गए है।
अमित स्वामी को यह निमंत्रण यूनेस्को की ओर से प्रो. डाॅ. मरियन केम ने प्रेषित किया है। अमित स्वामी 28 और 29 अक्तूबर को आनलाइन इस सम्मेलन में शामिल होंगे और अपना वक्तव्य रखेंगे। सम्मेलन में खेल क्षेत्र केसाथ-साथ अनेक क्षेत्रों की विश्व भर की विभूतियां भाग ले रही हैं।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें