Rewari News :: राष्ट्र-चेतना की अलख जगाने को समर्पित अखिल भारतीय साहित्य परिषद नवंबर महीने में "साहित्य उत्सव" मनाएगा

रेवाड़ी में साहित्य के माध्यम से राष्ट्र-चेतना की अलख जगाने को समर्पित अखिल भारतीय साहित्य परिषद् *साहित्य उत्सव* का आयोजन कर रही है। परिषद् की कोर समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस भव्य समारोह का आयोजन नवंबर माह के अंत मे किया जाएगा।


परिषद् महामंत्री गोपाल वसिष्ठ ने बताया कि इस वर्ष साहित्य परिषद् अपनी साहित्यिक यात्रा के तीस वर्ष का पडाव पूरा कर रही है। इस यात्रा के गौरवशाली पलों को रेवाड़ी के साहित्य प्रेमियों साथ सांझा करने के लिए एक भव्य *साहित्य उत्सव* आयोजित किया जाएगा। परिषद् के वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. रमेशचंद्र शर्मा की अध्यक्षता, संस्कृति लेखक सत्यवीर नाहडिया के मार्गदर्शन एवं परिषद् अध्यक्षा श्रुति शर्मा के सान्निध्य में आयोजित कोर समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।  बैठक में नवंबर के अंतिम सप्ताह मे आयोजित समारोह की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस मौके पर तीस वर्ष की यात्रा को यादगार बनाने के लिए एक *स्मारिका* का प्रकाशन करने, उत्सव के विभिन्न सत्रों, साहित्यकार सम्मान पक्ष आदि पर भी चर्चा की गई। उत्सव को भव्य रूप प्रदान करने एवं उत्तरदायित्व सौपने के उद्देश्य से अगले रविवार, 18 अक्तूबर को रेवाड़ी के विभिन्न संगठनों से जुड़े साहित्य प्रेमियों की बैठक भी बुलाई गई है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें