अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल और उनकी टीम ने महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में एस एन झुग्गी झोपड़ी स्कूल सेक्टर-4 में जाकर वहां पढने वाले बच्चों को स्नैक्स, फल और जलजीरा वितरित किये।
रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने बताया महाराजा अग्रसेन जी ने हमेशा समाज के लोगों के लिए अच्छे कार्य किए है चाहे वो मंदिर बनवाना हो, धर्मशाला बनवानी हो जरूरतमंद की मदद करनी हो। अग्रवाल वैश्य समाज भी उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा के कार्य करता रहता है।
अग्रवाल वैश्य समाज के रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल, रेवाड़ी विधानसभा अध्यक्ष केसरी नंदन अग्रवाल, रेवाड़ी जिला महिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, रेवाड़ी जिला महिला महासचिव यशोदा बंसल, रेवाड़ी विधानसभा महिला अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, रेवाड़ी विधानसभा महिला महासचिव अंजू अग्रवाल, अमन अग्रवाल आदि सदस्यों ने एस एन झुग्गी झोपड़ी स्कूल सेक्टर-4 में जाकर वहां पढने वाले बच्चों को स्नैक्स, फल और जलजीरा वितरित किया।
स्कूल के डायरेक्टर नरेंद्र गुगनानी अध्यापिका नीलम गुप्ता, मोहिनी तथा वंदना गुप्ता ने अग्रवाल वैश्य समाज की जिला टीम का स्वागत किया और बताया की यहां गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाता है जो बहुत की पुण्य का कार्य है।
रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने सभी वैश्य समाज के लोगों को महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और विचारों को अपनाने तथा समाज सेवा के कार्य करने का आह्वान किया और सभी वैश्य समाज के लोगों को अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़ने का आग्रह किया।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें