रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन द्वारा परमार्थ फाउंडेशन द्वारा संचालित गौ उपचार केंद्र, कमालपुर गांव में एक विशेष सेवा परियोजना का आयोजन किया गया, जिसमें बीमार और घायल गायों के स्वास्थ्य एवं उपचार हेतु दवाइयाँ वितरित की गईं।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन जगमोहन अग्रवाल जी ने कहा कि गौ सेवा ही सच्ची मानव सेवा है और आज जब बेसहारा गायों को दवाइयाँ देकर उनके जीवन को बचाने में मदद मिली तो दिल को सच्चा सुकून मिला, हमारा उद्देश्य हेल्दी काउज स्ट्रांगर कम्युनिटीज के संकल्प को आगे बढ़ाना है और मैं अपने साथी रोटेरियन अरुण गुप्ता जी, रोटेरियन जेपी चौहान जी और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूँ।
वहीं क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन रुचि चौहान ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहता है और गौ माता की सेवा करना हमारा सौभाग्य है, परमार्थ फाउंडेशन के गौ उपचार केंद्र में किया गया यह सेवा कार्य हमारे क्लब के क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट के ध्येय को दर्शाता है, मैं प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन जगमोहन अग्रवाल जी, रोटेरियन अरुण गुप्ता जी और रोटेरियन जेपी चौहान जी को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देती हूँ और सभी रोटेरियन्स से आह्वान करती हूँ कि आइए हम सब मिलकर ऐसे नेक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। सुबह 8 से 9 बजे तक चले इस कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें