Rewari News :: अनाज मंडी में बाजरे की एमएसपी पर सरकारी खरीद को लेकर जय किसान आंदोलन का धरना 13वें दिन भी जारी

 

रेवाड़ी। बाजरे की एमएसपी पर सरकारी खरीद की मांग को लेकर जय किसान आंदोलन का अनिश्चितकालीन धरना आज 13वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता जिला सचिव मास्टर धर्म सिंह ने की तथा मंच संचालन चौधरी सतपाल मिलकपुर ने किया।

धरने को संबोधित करते हुए किसानों ने कहा कि बाजरे की एमएसपी पर सरकारी खरीद को लेकर किसानों में भारी नाराजगी है। सरकार लगातार आश्वासन दे रही है कि बाजरे की एमएसपी पर खरीद जल्द शुरू की जाएगी, लेकिन सरकार की ओर से खरीद शुरू करने की कोई निश्चित समय सीमा नहीं बताई जा रही है।


किसानों ने कहा कि रेवाड़ी जिले के आधे से अधिक किसानों का बाजरा पहले ही निजी व्यापारियों को औने-पौने दामों पर बिक चुका है। ऐसे में किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि जब अधिकांश बाजरा कम दामों पर बिक चुका होगा, उसके बाद एमएसपी पर सरकारी खरीद शुरू करने का क्या लाभ होगा? सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि खरीद कब शुरू होगी और किसानों को एमएसपी का लाभ किस प्रकार मिलेगा।

जय किसान आंदोलन के साथियों ने कहा कि संगठन लगातार अधिकारियों से मिलकर बाजरे की एमएसपी पर सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग कर रहा है। अधिकारी हर बार जल्द खरीद शुरू करने का आश्वासन देते हैं, लेकिन अभी तक धरातल पर कुछ नहीं होता आज धरने में विभिन गांवों से साथी आये नरेन्द्र कुमार पनियावली ढाणी बाबूलाल जी विधानसभा अध्यक्ष रेवाड़ी राजपाल यादव मुंडिया खेड़ा राकेश कुमार विनोद कुमार रामगढ़ 

जितेन्द्र कुमार सुनील कुमार लक्ष्मण जी रेवाड़ी रामवतार जी भालकी माजरा बाबूलाल जी रेवाड़ी पृथ्वी सिंह बलियरखुर्द जिला अध्यक्ष रेवाड़ी आदि उपस्थित रहे

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें