बावल विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं आमजन से जुड़ी समस्याओं को लेकर माननीय विधायक डॉ. कृष्ण कुमार जी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक डॉ. कृष्ण कुमार जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित किया जाए तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका उचित समाधान किया जाए, जिससे आमजन में विश्वास का वातावरण बना रहे। उन्होंने कहा कि “जनता की सुविधा, विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता हमारी प्राथमिकता है।”
बैठक के दौरान एसडीएम संजीव कुमार, तहसीलदार महिमा, स्वास्थ्य विभाग से सीएमओ सीमा, मंडल अध्यक्ष रमेश झाबुआ, मंडल महामंत्री देवेंद्र सिंह चौहान उर्फ सोनू भाई एवं निहाल सिंह चौकन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें