Rewari News :: अनाज मंडी में बाजरे की एमएसपी पर खरीद को लेकर जय किसान आंदोलन का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दसवें दिन भी जारी

रेवाड़ी में बाजरे की एमएसपी पर सरकारी खरीद की मांग को लेकर जय किसान आंदोलन का अनिश्चितकालीन धरना आज दसवें दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान जय किसान आंदोलन के पदाधिकारियों एवं किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त (डीसी) महोदय से मिला और बाजरे की खरीद को लेकर किसानों की समस्या से अवगत कराया।


किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि रेवाड़ी अनाज मंडी में किसानों को बाजरे का उचित भाव नहीं मिल रहा है और किसानों को मजबूरी में कम दाम पर अपनी फसल बेचनी पड़ रही है। इस पर डीसी महोदय ने आश्वासन दिया कि बाजरे का भाव 2300 रुपये प्रति क्विंटल से कम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे संबंधित अधिकारियों से बातचीत करके अनाज मंडी में व्यवस्था करवाएंगे, ताकि किसानों का बाजरा 2300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिक सके।

जय किसान आंदोलन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसानों के बाजरे की बिक्री 2300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर सुनिश्चित नहीं की गई तो जय किसान आंदोलन कल अनाज मंडी बंद रखने का निर्णय लेगा। संगठन ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि बाजरे की सरकारी खरीद हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके।

जय किसान आंदोलन ने सभी किसान भाइयों से अपील की कि 2300 रुपये प्रति क्विंटल से कम भाव में अपना बाजरा न बेचें। किसानों ने कहा कि बाजरे की बोली मार्केट कमेटी की निगरानी में होनी चाहिए और बोली की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। किसानों से अपील की गई कि वे अगर अपनी फसल प्राइवेट में बेचे तो वह अपना जे फॉर्म 2300 रुपए का ले और अपनी फसल को उचित भाव मिलने तक जल्दबाजी न करें।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें