नरसिंहपुर गढ़ी के नंबरदार एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष अमर सिंह के पुत्र पुरुषोत्तम शर्मा का कुछ दिन पूर्व हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया था। बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की तथा उन्हें ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, भाजपा महामंत्री देवेंद्र सिंह चौहान, बहरामपुर-बड़ंगी से संजीत सरपंच, सतपाल सरपंच, अंचल नैनवाया सहित गांव के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें