Boarijor News: बड़ा भोडाय बना चैंपियन, जीता ₹1.20 लाख का खिताब


ग्राम समाचार,बोआरीजोर। बड़ा सिमड़ा स्थित सिदो-कान्हू स्टेडियम में 2अक्टूबर के शुअवसर पर आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार देर शाम समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में बड़ा भोडाय की टीम ने सरहद सिकारी को हराकर खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम को सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू के हाथों से 1 लाख 20 हजार जबकि उपविजेता टीम को इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा के द्वारा ₹1 लाख की पुरस्कार राशि दिया गया। नीमा कला की टीम को तीसरे स्थान पर ₹20 हजार और एलेवन स्टार मंडरो, साहिबगंज को चौथे स्थान पर ₹20 हजार देकर सम्मानित किया गया।

मैन ऑफ द मैच नवेल सोरेन को ₹2 हजार ओर मैन ऑफ द टूर्नामेंट अशोक मुर्मू को ₹15 हजार की पुरस्कार राशि दी गई। प्रतियोगिता के दौरान पश्चिम बंगाल के मालदा से आए कलाकारों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कमेंट्री के रूप में मुन्ना पंडित, देवेंद्र पंडित और मनोज हांसदा ने भूमिका निभाई।


Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें