रेवाड़ी में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला इकाई द्वारा शहर के विश्वकर्मा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्राहक जागरूकता पर एक कार्यक्रम किया. जानकारी देते हुए विश्वकर्मा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सचिव व अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला सचिव धीरज शर्मा जांगड़ा ने बताया कि ग्राहक पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष श्री डॉ. आर.बी यादव जी के कुशल नेतृत्व व जिला अध्यक्ष श्री विपिन ढींगरा जी व संगठन मंत्री श्री कृष्ण कुमार जी के मार्गदर्शन में इस प्रकार के अनेको कार्यक्रम समय पर होते रहते हैं. इस कार्यक्रम में सबसे पहले पदाधिकारियो के पहुंचने पर उनका सम्मान किया गया
तत्पश्चात अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री डीपी यादव जी द्वारा ग्राहकों के कर्तव्य-अधिकार व अन्य विषयो पर जानकारियां छात्र-छात्राओं को दी गई साथ ही ग्राहक पंचायत के जिला सचिव धीरज शर्मा जांगड़ा ने भी छात्र-छात्राओं को मिलावट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारीगण कोषाध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता जी, श्री रामकिशोर सैनी जी, श्री बिहारी लाल जी, एडवोकेटश्री होशियार सिंह जी,स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती मंजू यादव जी सभी स्टाफ, अभिभावकगण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, अंत में आखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियो को स्मृति चिन्ह देकर उनका धन्यवाद किया गया

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें