रेवाड़ी के रामसिंहपुरा में मित्रगण सेवा संगठन की ओर से भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची किन्नर गुरु महंत सिमरन का भव्य स्वागत. गणेश महोत्सव में किन्नर समाज ने सहयोग कर दिया सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश. बोली सेवा और सद्भाव ही मानवता की सच्ची पहचान.
रेवाड़ी के वार्ड नंबर 28 रामसिंहपुरा में मित्रगण सेवा संगठन की ओर से चतुर्थ गणेश महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मेन गद्दी बुद्धो माता चौक कुतुबपुर की गद्दीनशीन किन्नर सिमरन महन्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और अपनी नेक कमाई में से 51 हजार रुपये की सहयोग राशि महोत्सव के आयोजन के लिए अर्पित की।
आयोजन समिति की ओर से गद्दीनशीन किन्नर सिमरन महन्त का कुतुबपुर डेरे से लेकर कार्यक्रम स्थल तक भव्य स्वागत किया गया. रामसिंहपुरा में रथ पर सवार होकर गुरु महंत सिमरन अपने चेला और नातीयों के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंची. गणेश उत्सव कार्यक्रम में रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए गणेश आरती वंदना में शामिल हुई. गणेश उत्सव आयोजन समिति की ओर से फूलमाला और पगड़ी पहनाकर किन्नर महंत गुरु सिमरन और उनकी पूरी टीम का भव्य स्वागत किया.
आयोजन समिति की ओर से संरक्षक कुलदीप खनगवाल ने स्मृति चिन्ह देकर महंत गुरु सिमरन और उनकी टीम के साथ मीडिया प्रतिनिधियों को भी पका पहनकर एवं गणेश जी का छायाचित्र देकर सम्मानित किया गया. महंत गुरु सिमरन ने कहा कि आयोजन समिति की ओर से जॉन का भविष्य स्वागत किया गया उसके लिए वह उनके आभारी है. महंत गुरु सिमरन माइ ने कहा कि उनके गुरु के देहांत के पश्चात उन्होंने कुतुबपुर महंत की गद्दी संभाली है जो सबसे पुरानी और में मेन गद्दी है.
उन्होंने कहा कि किन्नर समाज दिल खोलकर दान करता है जहां भी गरीब कन्या की शादी की बात हो या फिर जरूरतमंद के लिए सहयोग देने की बात हो किन्नर समाज कभी पीछे नहीं रहता. पहले भी किन्नर समाज की ओर से कई दान पुण्य किए गए हैं. आज इस कार्यक्रम में आकर जो सामान उन्हें मिला है वह उसे पाकर बहुत खुश है. उन्होंने इस बेहतर आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि समिति आगे भी इसी तरह के आयोजन करते रहे.
इस अवसर पर सिमरन महन्त ने कहा कि सेवा और सद्भाव ही मानवता की सच्ची पहचान है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने और समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करने का अवसर मिलता है।
मित्र गण सेवा संगठन के प्रधान कुलदीप खनगवाल ने कहा कि सिमरन महन्त एवं शिवानी महन्त द्वारा किए गए सहयोग से समाज में सकारात्मक संदेश गया है। उन्होंने कहा कि यह सहयोग केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सेवा भावना और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाला कदम है। उन्होंने दोनों मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस मौके पर रोहित खनगवाल, मनोज, दीपक, पंकज, करण, जतिन, प्रमोद, दीपांशु, मोहित व रोहित सहित संगठन के अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें