Rewari News :: आजाद नगर स्थित अंबेडकर भवन में माता रामाबाई सामाजिक उत्थान संस्था की ओर से संकल्प दिवस मनाया गया

रेवाड़ी के आजाद नगर में माता रामाबाई सामाजिक उत्थान संस्था  संकल्प दिवस श्रद्धा एवं सामाजिक जागरूकता के साथ श्री दिनेश बौध के नेतृत्व में मनाया गया। यह कार्यक्रम भंते जी श्री शील संपन्न जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष और सामाजिक समानता के लिए उनके संकल्प को याद किया गया। वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 1917 में बड़ौदा प्रवास के दौरान डॉ. अंबेडकर को जातिगत भेदभाव और छुआछूत का अत्यंत कड़वा अनुभव हुआ। इन परिस्थितियों ने उनके जीवन में सामाजिक अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने के संकल्प को और दृढ़ किया।


अध्यक्षता कर रहे भंते जी श्री शील संपन्न जी ने उपस्थित उपासक-उपासिकाओं को धम्म, बाबा साहेब के जीवन संघर्ष तथा समाज के उत्थान के लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने समाज को शिक्षा, संगठन, समानता और आपसी भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी उपासक-उपासिकाओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे छुआछूत, जातिगत भेदभाव, सामाजिक कुरीतियों और असमानता के विरुद्ध मिलकर संघर्ष करेंगे तथा शिक्षा, समानता, भाईचारे और सामाजिक उत्थान को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।


कार्यक्रम में भंते जी श्री शील संपन्न जी के अतिरिक्त संस्था के अध्यक्ष बुधराम पवार, सेवास्तंभ अध्यक्ष श्री भगत सिंह बोध, श्री बहादुर सिंह, श्री राजकुमार जलवा, श्री नारायण सिंह तंवर, श्री रामपाल मेहता,श्री प्रताप सिंह, श्री दिनेश बौध, श्री नानक चंद, श्री अमर सिंह बौध आदि ने अपने विचार रखे तथा प्रबुद्ध सदस्य, उपासक-उपासिकाएँ एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज को संगठित एवं शिक्षित बनाकर आगे ले जाने का संकल्प लिया। 




Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें