Rewari News :: श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर में प्रथम निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का मुख्य अतिथि पार्षद रचना राव ने रिबन काटकर शुभारंभ किया


रेवाड़ी में श्री नगरकोट कांगड़ा वाली माता मंदिर में प्रथम निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन. वार्ड नंबर 15 से पार्षद रचना राव ने कैंप का शुभारंभ किया. कैंप में आए मरीज ने मंदिर समिति का आभार जताया. सम्राट हॉस्पिटल एवं सेंटर फॉर साइट से आई चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दी.


रेवाड़ी में गुर्जर वाडा चौक स्थित नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर में प्रथम निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद वार्ड नंबर 15 की पार्षद रचना राव द्वारा रिबन काटकर किया गया। शुभारंभ के उपरांत रचना राव ने माता रानी के दर्शन कर दीप प्रज्वलित किया और शिविर का शुभारंभ किया तथा माता रानी से प्रार्थना कर क्षेत्र के सभी नागरिकों के लिए मंगल की कामना की। कैंप में सम्राट हॉस्पिटल एवं सेंटर फॉर साइट से आई अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की. शिविर में स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी जांच के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे। शिविर के दौरान कुल 152 मरीजों के स्वास्थ्य एवं नेत्रों की जांच की गई। मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, एनीमिया की कमी सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।


शिविर में सबसे पहले स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच करवाने वाली श्रीमती कमला देवी, धर्मपत्नी श्री मोहनलाल, निवासी गुड़िया सराय रहीं। नेत्र जांच के लिए सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल की टीम से दिनेश, इंद्राज एवं नारायणी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं सम्राट हॉस्पिटल की टीम से उदय, अजय, लतेश, हेमंत एवं लक्ष्मण ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया. शिविर के सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति की ओर से अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष निशा अग्रवाल एवं सचिव ललित अग्रवाल ने सभी चिकित्सकीय टीमों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। 


समिति की ओर से सभी सहयोगी स्टाफ को माता मंदिर की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कैंप में आए मरीजों ने मंदिर में माता के दर्शन किए और शिविर का लाभ उठाया. इस मौके पर मरीजों ने आश्चर्य प्रकट किया कि इतना साल पुराना मंदिर रेवाड़ी में है और उन्हें अभी तक पता भी नहीं. अधिकांश मरीज ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से मंदिर और कैंप के बारे में पता चला. समिति की ओर से मुख्य अतिथि के साथ आए हुए मेहमानों एवं मीडिया का भी आभार व्यक्त कर पटका पहनाकर उन्हें सम्मनित किया गया. 



मंदिर समिति के सचिव रविंद्र अग्रवाल एवं ललित अग्रवाल ने कहा कि श्रीनगर कोर्ट कांगड़ा वाली माता का मंदिर करीब डेढ़ सौ वर्ष प्राचीन है. मंदिर की देखरेख का काम शुरू से ही परंपरागत रूप से पीढ़ी दर पीढ़ी उनका परिवार करता आ रहा है लेकिन कुछ समय से मंदिर उपेक्षा का शिकार चल रहा था जिस कारण यहां कोई कार्यक्रम नहीं होते थे जब से उन्होंने मंदिर का काम संभाला है तब से मंदिर में काफी परिवर्तन किए गए. 19 सितंबर को मंदिर में विशाल भंडारा आयोजित किया गया था.


मंदिर समिति के नए पदाधिकारीयों ने बताया कि पहले यह मंदिर अधिकांश बंद रहता था और इसकी उचित देखभाल भी नहीं हो पा रही थी जब से उन्होंने मंदिर को संभल आए तब से मंदिर का कायाकल्प हुआ है. शहर के लोग मंदिर में आकर आश्चर्य चकित थे कि इतना प्राचीन मंदिर अभी तक उनकी आंखों से ओझल कैसे था लोगों को क्यों इस मंदिर की जानकारी नहीं थी. मंदिर में अब धार्मिक कार्यक्रम जैसे सुबह शाम आरती एवं प्रसाद वितरण तथा भंडारे और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.




इस अवसर पर मोहल्ले एवं आसपास के क्षेत्र के निवासियों ने भी निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित करने के लिए मंदिर समिति का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने मंदिर में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के निरंतर आयोजन की सराहना करते हुए माता रानी की महिमा का गुणगान किया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर में धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को भी आगे निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि माता रानी की कृपा से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाई जा सके। 



श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर समिति, गुर्जरवाड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा) ने शिविर को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों, मेडिकल टीम, स्टाफ, स्थानीय निवासियों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से धन्यवाद किया। 


इस अवसर पर मंदिर पुजारी श्री चंद्रकांत गौड, रजत गुप्ता, टिल्लू, प्रिंस, राजू अधाना, मोनू राव व अन्य मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें