Rewari News :: भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन ने अपनी मांगों का ज्ञापन सीटीएम को सोपा

भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी एससी सेल के प्रधान राजकुमार की अध्यक्षता में सीटीएम जितेंद्र कुमार को ज्ञापन दिया. समय सिंह प्रधान ने बताया की रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बिक्री के लिये आना शुरू हो गया है प्राइवेट व्यापारी किसान का बाजरा 2000-2100 रुपये खरीद रहे है जबकि बाजरा M.S.P रेट 2900 रुपए है प्रधान ने सरकार को चेतावनी दी है कि अबकी बार भावांतर नहीं लेंगे सरकार कहती है कि हम सभी फसल M.S.P पर खरीदते है. सरकार को ज्ञापन द्वारा चेतावनी दी है कि 20 तारीख तक बाजरा की खरीद शुरू नहीं की तो 21सितंबर को मंडी गेट के ताला लगा देगे.


किसान नेता समय सिंह ने कहा कि यह ज्ञापन नहीं चेतावनी लेटर है सरकार जेल में डाले वे पीछे नहीं हटेंगे किसानों से भी अपील की आप अपना बाजरा ओने पोने दामों में नहीं बेचे यूनियन बाजरा M.S.P पर बिकवाने का काम करेगी. इस मौके पर ओम प्रकाश लोहाना, सत्यवीर, रामजस पुन्सिका, कृष्ण सैनी मोनिका यादव, रीना, वेद सुल्तानिया सहित कई किसान नेता मौजूद रहे.

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें