Rewari News :: नगर परिषद की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सेक्टर 4 के कम्युनिटी सेंटर में स्वच्छता अभियान चलाया

रेवाड़ी नगर परिषद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के तहत कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-4 में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में RWA (Resident Welfare Association) के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान के दौरान कम्युनिटी सेंटर एवं उसके आसपास के परिसर की साफ-सफाई करवाई गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान परिसर में जमा कूड़े-कचरे, पत्तियों एवं अन्य अपशिष्ट को एकत्रित कर उचित स्थान पर पहुंचाया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डालने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा निर्धारित कूड़ेदान का ही प्रयोग करने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया गया।


नगर परिषद की टीम एवं RWA सदस्यों द्वारा स्थानीय नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने घरों के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में भी सहयोग करें। नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के कम से कम उपयोग, कचरे का उचित निस्तारण तथा स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर RWA सदस्यों ने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन की आदत बनाने का संकल्प लिया। लोगों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ शहर की जिम्मेदारी केवल नगर परिषद की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों, RWA, सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ रेवाड़ी बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।


इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विजय राव, प्रधान सुरेंद्र कुमार, उपप्रधान यजदेव, महासचिव सुरेश कुमार, एसडीओ विक्रम सिंह, रियल एस्टेट कारोबारी सुरेश भाटोदिया, ईश्वर सिंह, इंस्पेक्टर विनोद कुमार, सुपरिंटेंडेंट बिजेंद्र सिंह, मुख्याध्यापक रामनिवास, बी.एल. शर्मा, सुभाष शर्मा, खजान सिंह, ललित दुआ, मास्टर रामपाल यादव, मुकेश सैनी सहित सेक्टर-4 के अनेक गणमान्य नागरिक व ओनगर परिषद रेवाड़ी की तरफ से कृष्ण सभरवाल, ओमप्रकाश, भारत दरोगा, शुभम और सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे.



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें