Rewari News :: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रेवाड़ी हॉफ मैराथन को कल प्रातः राव तुलाराम स्टेडियम के दिल्ली रोड़ एंट्री गेट से दिखाएंगे हरी झंडी, नशे से जंग रेवाड़ी के संग के लिए दौड़ेंगे प्रतिभागी

पीतल नगरी रेवाड़ी में हाफ मैराथन का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें नशा मुक्त हरियाणा-सशक्त हरियाणा थीम के साथ नशे के विरूद्ध प्रतिभागी दौड़ेंगे।


डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से हरियाणा उदय आऊटरीच कार्यक्रम के तहत रेवाड़ी शहर में आयोजित होने वाली रेवाड़ी हॉफ मैराथन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। रविवार, 6 सितंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रेवाड़ी हॉफ मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे तथा स्वयं भी प्रतिभागियों संग हॉफ मैराथन में भागीदारी करेंगे।



डीसी ने बताया कि रेवाड़ी हॉफ मैराथन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं व आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से हॉफ मैराथन रूट की मरम्मत, मेन स्टेज प्रबंधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर-बैनर, पार्किंग व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों व प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा चुका है ताकि रेवाड़ी मैराथन का भव्य ढंग से आयोजन किया जा सके। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी हॉफ मैराथन के तहत विजेताओं के सम्मान में राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।


*रेवाड़ी हॉफ मैराथन में शामिल की गई हैं दौड़ की दो श्रेणियां*

  डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि रेवाड़ी हॉफ मैराथन को दो श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें पहली श्रेणी में 10 किलोमीटर रन व दूसरी श्रेणी 5 किलोमीटर की रन फॉर फन होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम श्रेणी में 10 किलोमीटर रन में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा, 10 किलोमीटर रन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को क्रमशः एक लाख, 51 हजार व 21 हजार रूपए से पुरस्कृत किया जाएगा।


  हॉफ मैराथन कार्यक्रम के दौरान राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में सांस्कृतिक मंच सजेगा जिस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें प्रदेश के लोक कलाकार विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के उद्देश्यों से भी अवगत कराते हुए हरियाणवी कला एवं संस्कृति का जलवा बिखेरेंगे और प्रतिभागियों में जोश व उत्साह का संचार करेंगे। कार्यक्रम में रैप स्टार सत्येन लांबा, नवीन पुनिया सहित अन्य लोक कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।



*रेवाड़ी हॉफ मैराथन का रूट प्लान*

रविवार, 06 सितंबर की सुबह रेवाड़ी हॉफ मैराथन का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली रोड़ राव तुलाराम स्टेडियम के एंट्री गेट से करेंगे। हॉफ मैराथन राव तुलाराम स्टेडियम से शुरू होकर अभय सिंह चौक, राजेश पायलेट पायलट चौक होते हुए गढ़ी बोलनी रोड, जीएलएच स्कूल यू-टर्न होते हुए वापिस राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में पहुंचेगी।


*प्रतिभागियों को एक्सपो में किया जा रहा किट का वितरण*

डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा व एडीसी राहुल मोदी ने रेवाड़ी हॉफ मैराथन को लेकर शनिवार को प्रतिभागियों को एक्सपो में किट का वितरण किया गया। रेवाड़ी हॉफ मैराथन में भागीदारी कर रहे प्रतिभागी धावक राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी से अपनी-अपनी हॉफ मैराथन से संबंधित किट प्राप्त कर सकते हैं ताकि उन्हें रविवार 6 सितंबर को आयोजित होने वाली हॉफ मैराथन में सक्रिय भागीदारी मिले।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें