Bhagalpur News;शिक्षक दिवस पर मध्य विद्यालय मुरहनहाट में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित


ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के गोराडीह प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय मुरहनहाट के प्रांगण में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यालय से स्थानांतरित हुए शिक्षक, प्रखंड अध्यक्ष सह जिला सचिव वीर शिवाजी और शिक्षक सह प्रखंड संयुक्त सचिव आलोक कुमार के सम्मान में आयोजित किया गया था। इस दौरान विद्यालय परिवार, ग्रामीणों और पंचायत वासियों द्वारा दोनों शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष पूरण कुमार और गोराडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में स्थानीय पंचायत के मुखिया विजय कुमार कुशवाहा, सरपंच प्रभाष कुमार और जगत कुमार सिंह शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा अनुकरणीय काम करें जिससे पूरे प्रखंड का नाम राज्य स्तर पर अव्वल हो। कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी स्थानांतरित होने वाले शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम की शुरुआत और दौरान विद्यालय के छात्रों ने भव्य स्वागत गीत और विदाई नृत्य-गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर संगठन के जिला कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार झा, संयुक्त सचिव नूतन कुमारी, प्रखंड सचिव उषा कुमारी, उपाध्यक्ष हेमंत कुमार, अजय कुमार सिंह, मोहम्मद नूरुल इस्लाम, बिहारी प्रसाद राणा, संयोजक परवेज अख्तर, सहसंयोजक पंकज कुमार सिंह, संयुक्त सचिव शैलेंद्र कुमार, रेणु कुमारी वर्मा, नंदकिशोर भारती और काफी संख्या में अभिभावक व शिक्षक मौजूद थे।




Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें