Rewari News :: सेक्टर-3 राधा कृष्ण मंदिर जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजा, जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब

रेवाड़ी सेक्टर-3 स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम, धार्मिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महाकाल भगत कविता देवी द्वारा बाबा भोले का कृष्ण रूप में अलौकिक श्रृंगार किया गया। मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकियां, भजन संध्या एवं रासलीला ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे और देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे रहे।


कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली तथा सीनियर एडवोकेट अमरजीत सिंह यादव एवं रिशू यादव ने शिरकत की। अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।



जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन मंदिर कमेटी एवं सेक्टर-3 RWA के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में प्रधान यशपाल यादव, सतपाल यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष परवीन शर्मा, बी.डी. यादव, सर्वसुख यादव, राजकुमार यादव, नरेंद्र यादव एवं अजीत यादव, महिला मंडल की प्रधान शकुंतला देवी सहित समस्त सेक्टरवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व समाज में आस्था, संस्कार, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। भव्य आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में कृष्ण भक्ति की ऐसी छटा बिखरी कि पूरा सेक्टर-3 देर रात तक ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘राधे-राधे’ के जयघोष से गूंजता रहा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें