Rewari News :: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में जेपीएस तथा अंकुर में कृष्ण लीला के आयोजन पर कंस वध कर खुशी से झूमे कन्हैया


रेवाड़ी शहर के सरकुलर रोड स्थित जैन पब्लिक स्कूल की बाल शाखा अंकुर मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में कृष्ण लीला का आयोजन किया गया। इस मौके पर एलकेजी एवं यूकेजी के नौनिहालों की ओर से भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। 


नृत्य नाटिका में बाल कलाकारों की अदाओं ने सभी को भाव विभोर कर दिया।विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उपप्रधान श्रीमती सीमा जैन, शासकीय निकाय सदस्य रविंद्र जैन ने नन्हें अंकुरों को प्रोत्साहित कर उनके अभिनय की सराहना की। उन्होंने प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा, उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता व अंकुर प्रभारी लीना मखीजा के साथ विभिन्न झांकियों का भी अवलोकन किया।


अकुर विभाग कं करीब 160 विद्यार्थियों ने भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर कंस वध तक की लीला का जीवंत मंचन किया। एलकेजी के रुद्रशेखर एवं मुदित ने बाल कृष्ण, यूकेजी के मोहक जैन ने कृष्ण की तथा रुद्राक्ष व देवांश ने कंस की भूमिका निभाई। युवान ने भगवान शिव व याशिका ने माता पार्वती की भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त विभिन्न देवी-देवताओं प वेशभूषा मे सजे बच्चों की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें