जन शक्ति जागृति मंच ट्रस्ट रेवाड़ी के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण व ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाया गया। ट्रस्ट की राष्ट्रीय चेयरपर्सन मेनका सोनी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि ट्रस्ट द्वारा गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए सहायता मुहैया करवाए जाने की शुरुआत की गई है।
उन्होंने महिलाओं को बताया कि ट्रस्ट अपनी तरफ से गरीब परिवार की बेटियों की मदद के लिए हर संभव प्रतिबद्ध है। किसी भी ऐसे परिवार को कोई मदद हो तो वह उनके कार्यालय में संपर्क कर सकते है। साथ ही ट्रस्ट के विस्तार के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए अपील की गई। ताकि महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंद बच्चों को उनके अधिकार दिलवाया सके।
इस अवसर पर बावल हलका प्रधान निर्मला देवी धनपति देवी,रतन सिंह,मनोज कुमार,संदीप कुमार, मीना देवी, सर्वेश देवी, मिथलेश देवी, बाला, संतोष, निर्मला, आरती, पूजा, हरदेव सोनी, लक्षिता सोनी इत्यादि उपस्थित थे।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें