Rewari News :: IMA रेवाड़ी एवं Artemis Hospitals के संयुक्त तत्वावधान में Heart & Lung Transplant CME आयोजित, गंभीर मरीजों के लिए ECMO तकनीक जीवनरक्षक वरदान :: डॉ. नीरज यादव



रेवाड़ी। IMA रेवाड़ी एवं Artemis Hospitals, गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जिमखाना क्लब, रेवाड़ी में Heart & Lung Transplant CME का आयोजन किया गया। CME का विषय “Use of ECMO in Complex Clinical Scenarios” रहा, जिसमें गंभीर एवं जटिल मरीजों के उपचार में ECMO की उपयोगिता, आधुनिक तकनीकों तथा इसके समय पर इस्तेमाल से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।



कार्यक्रम में Artemis Hospitals, गुरुग्राम के Heart & Lung Transplant एवं Vascular Surgery विशेषज्ञ डॉ. बिस्वरूप पी. ने ECMO के विभिन्न पहलुओं पर चिकित्सकों को जानकारी दी। उन्होंने गंभीर हृदय एवं फेफड़ों की बीमारियों, respiratory एवं cardiac failure जैसी जटिल परिस्थितियों में ECMO की भूमिका तथा मरीज के सही चयन और समय पर intervention के महत्व को clinical cases के माध्यम से समझाया।



IMA रेवाड़ी की अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने कहा कि गंभीर हृदय और फेफड़ों की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों में ECMO की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। “सही मरीज में सही समय पर ECMO का निर्णय जीवनरक्षक साबित हो सकता है और कई परिस्थितियों में यह मरीज के लिए जीवनदान से कम नहीं है। कोविड महामारी के दौरान भी ECMO ने गंभीर मरीजों के उपचार में अपनी महत्वपूर्ण उपयोगिता साबित की थी।” उन्होंने कहा कि ऐसी CME चिकित्सकों को नई तकनीकों और आधुनिक उपचार पद्धतियों से अपडेट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।



कार्यक्रम का मंच संचालन महासचिव डॉ. पूजा अनेजा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. रमेश यादव, डॉ. अर्चना यादव, डॉ. अतुल यादव, डॉ. शिवरतन यादव, डॉ. कंचन यादव, डॉ. पवन गोयल, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. साधना, डॉ. प्रशांत, डॉ. दीपक, डॉ. सतीश यादव, डॉ. सुनेहा डॉ. प्राची, डॉ. हरपाल, डॉ. पुनीत काल, डॉ. प्रीति काल, डॉ. किरण यादव, डॉ. अमित यादव, डॉ. एके सैनी, डॉ. अंजू यादव, डॉ. आत्म प्रकाश यादव, डॉ. प्रदीप यादव सहित लगभग 70 चिकित्सकों ने भाग लिया।



CME के दौरान चिकित्सकों ने विशेषज्ञ से विभिन्न practical clinical scenarios पर चर्चा की और गंभीर मरीजों में ECMO के उपयोग, indications तथा आधुनिक management strategies से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।


कार्यक्रम ने रेवाड़ी के चिकित्सकों को advanced critical-care technology और transplant medicine से जोड़ने के साथ-साथ आपसी ज्ञान एवं अनुभव साझा करने का एक उपयोगी मंच प्रदान किया।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें