Rewari News :: AICC राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन के बाद पूर्व मंत्री जसवंत सिंह और लखेरा के घर चाय पर संगठनात्मक चर्चा करने पहुंचे

अखिल भारतीय कांग्रेस AICC के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल सोमवार को रेवाड़ी पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। हरियाणा कांग्रेस ने 28 सितंबर को सभी जिलों में इस मुद्दे पर प्रदर्शन का आह्वान किया था और रेवाड़ी में प्रदर्शन की जिम्मेदारी जितेंद्र बघेल को सौंपी गई थी। 



प्रदर्शन के बाद बघेल ने किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, राजस्थान प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश कन्वीनर कृष्ण कुमार लखेरा के साथ चाय पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रेवाड़ी में कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। चर्चा में स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। 



हरियाणा कांग्रेस इन दिनों जिला और बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है। बघेल और लखेरा की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब कांग्रेस प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने के साथ-साथ विभिन्न जन मुद्दों को लेकर सक्रियता बढ़ा रही है। दोनों नेताओं के बीच हुई अनौपचारिक चाय चर्चा को रेवाड़ी में पार्टी संगठन को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत के तौर पर देखा गया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें