Haryana News :: जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा के शूटर्स का कमाल शूटिंग में गोल्ड मेडल जीते


जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा के शूटर्स ने कमाल कर दिया। रेवाड़ी के कमलजीत और झज्जर की सुरुचि ने जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में दूसरा गोल्ड डाल दिया। कमलजीत के गांव सुलखा में खुशी का माहौल है. परिवार के लोगों ने डीजे पर नाचते गाते लड्डू बाटकर खुशी मनाइ.




इस भारतीय जोड़ी ने कुल 484.6 अंक हासिल किए। सिल्वर मेडल जीतने वाली साउथ कोरिया को 478.0 अंक मिले, जबकि ईरान ने 415.8 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता।



खास बात यह है कि इन दोनों खिलाड़ियों की पहली पसंद शूटिंग नहीं थी। सुरुचि को परिवार कबड्‌डी खिलाड़ी बनाना चाहता था, वहीं कमलजीत पहले एथलीट थे, लेकिन इंजरी के बाद इसे छोड़ना पड़ा। इसके बाद शूटिंग में करियर बनाया। इस उपलब्धि पर दोनों के परिवारों में खुशी का माहौल है। सीएम नायब सैनी ने भी दोनों को बधाई देते हुए कहा कि आप दोनों की उपलब्धि पर पूरे देश और प्रदेश को गर्व है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें