Rewari News :: जेपीएस के कार्यक्रम ने अकिंचन दिवस पर बाँधा समां, नाटिका-जमीर की आवाज"- ने सभी को झकझोर दिया

रेवाड़ी मे जैन दशलक्षण पर्व के अकिंचन दिवस पर जैन पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम ने समा बाँध दिया। अंकुर के नन्हे बच्चों के साथ प्रोडिजी स्कूल व जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के बीच संगीत, नृत्य व अभिनय की जुगलबंदी देख दर्शक झूम उठे। प्रबंधन समिति के साथ साथ जैन समाज के गणमान्य लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उपप्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य विजय जैन, रविंद्र जैन, निपुण जैन,दिगंबर जैन पंचायत के पदाधिकारी अजय जैन, प्रधानाचार्या प्रतिमा शर्मा, उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता, अंकुर प्रभारी लीना मखीजा ने दीपार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने प्राकृत भाषा के संगीत पर शास्त्रीय नृत्य कत्थक के माध्यम से  मंगलाचरण प्रस्तुत किया। नवनियुक्त प्रधानाचार्या प्रतिमा शर्मा ने उपस्थित समुदाय का शाब्दिक अभिनंदन करते हुए समाज व अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि वे विद्यालय को नयी बुलंदियों तक पहुँचाने का हर संभव प्रयास करेंगी। विद्यार्थियों ने नृत्य व अभिनय की शानदार प्रस्तुति से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंकुर कै नौनिहालों ने नृत्य प्रतिभा से समां बांधा तो प्रोडिजी स्कूल व जेपीएस के बच्चों की प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। पवित्र जैन तीर्थ शिखर जी को पर्यटन क्षेत्र न बनने देने के संकल्प को दिखाने वाली नृत्य नाटिका *शिखर जी* नाम सभी को भाव विभोर कर दिया। 


कार्यक्रम प्रभारी गोपाल शर्मा लिखित व निर्देशित नाटिका *जमीर की आवाज* ने सभी को झकझोर दिया। बच्चों ने उत्कृष्ट अभिनय की छाप छोडी। नृत्य निर्देशन रंजना, संध्या, जितेन्द्र, सुनील, सुनीता पवार, रेखा जैन आदि ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे कंचन, शिखा, ज्यीति, डिंपल वशिष्ठ, नीतू अरोडा, लवली सोनी आदि का योगदान सराहनीय रहा। संचालन राजेश जैन ने किया।कार्यक्रम का समापन जेपीएस गीत से हुआ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें