Rewari News :: महान स्वतंत्रता सेनानी राजा राव तुलाराम की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद राजा राव तुलाराम की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ डीके रियल एस्टेट के चेयरमैन डीके यादव ने राव तुलाराम की प्रतिमा पर पुष्पार्पित के साथ किया। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर का दिन हरियाणा की वीरभूमि के शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। यह दिन राजा राव तुलाराम के अद्वितीय योगदान और देश की आजादी के लिए उनके संघर्ष की याद दिलाता है।


सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने डीके यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राजा राव तुलाराम ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में रेवाड़ी रियासत से अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व किया था। उन्होंने देश की अस्मिता और स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया तथा आखिरी दम तक अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई जारी रखी। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को केवल स्मरण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों और सपनों के अनुरूप समाज का निर्माण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। राजा राव तुलाराम ने जिस स्वतंत्र और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए सभी को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए उनके बलिदान की विरासत को सशक्त हरियाणा और मजबूत भारत के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें