शांति देवी लॉ कॉलेज, सहारनवास के एलएलबी 5 वर्षीय पाठ्यक्रम के छात्र मनीष कुमार ने नोएडा मे आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर कॉलेज एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मनीष कुमार ने जूनियर पुरुष 100 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 281.50 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर कॉलेज की चेयरपर्सन श्रीमती शकुंतला यादव, प्राचार्य श्री नरेंद्र सिंह, कॉलेज प्रशासन से श्री नरेश यादव सहित समस्त स्टाफ ने मनीष कुमार को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थी की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।
श्रीमती शांति देवी लॉ कॉलेज विद्यार्थियों को केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। कॉलेज के विद्यार्थी समय-समय पर खेल, शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाते रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि कॉलेज में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और क्षमता को निखारने के लिए सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।
कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की भावना विकसित करते हैं, इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। मनीष कुमार की सफलता कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें