Rewari News :: महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा प्रदेश स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा :: नवीन सिंघल


*महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर समाज की युवा पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के जीवन, उनके आदर्शों एवं सामाजिक विचारों से जोड़ने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।*

*🔶प्रतियोगिता में प्रतिभागी महाराजा अग्रसेन के जीवन चरित्र, उनके सिद्धांतों, समाज सेवा, समानता, सहयोग एवं लोककल्याण से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।*

 *🔶अग्रवाल वैश्य समाज के आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता को प्रतिभागियों की आयु के अनुसार दो आयु वर्गों में आयोजित किया जाएगा।*    

*🔶प्रथम आयु वर्ग में 11 से 18 वर्ष के छात्र व छात्राएं तथा द्वितीय आयु वर्ग में 18 वर्ष से अधिक आयु से 45 वर्ष के तक के युवा व युवतियां प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।* 

 प्रतियोगिता का उद्देश्य विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को महाराजा अग्रसेन के जीवन दर्शन से जोड़ना तथा उनकी शिक्षाओं को चित्रकला के माध्यम से रचनात्मक रूप में प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना है।

*🔶 प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपनी तैयार की गई पेंटिंग 5 अक्टूबर तक अपने-अपने जिले के अग्रवाल वैश्य समाज के जिलाध्यक्षों व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों के पास जमा करवा सकते हैं। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत चित्रों में से जिलास्तर पर दोनों वर्ग से टाॅप पांच पांच उत्कृष्ट चित्रों का चयन किया जाएगा।*

*🔶 चयन किए गये उत्कृष्ट टाॅप टैन चित्रों को प्रदेश कार्यालय प्रेषित किया जायेगा।*

*🔶इसके उपरांत प्रदेश से आये उत्कृष्ट चित्रों में से निर्णायक मंडल द्वारा एक आयु गुरूप से पांच - पांच उत्कृष्ट चित्रों का चयन किया जाएगा।*

*🔶 *विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा*

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें