Rewari News :: राज इंटरनेशनल स्कूल में पतंजलि योगपीठ के विशेषज्ञॊ द्वारा वेलनेस पर सेमिनार का आयोजन


पतंजलि योगपीठ हरिद्वार और राज इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में वेलनेस सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया । इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय योग परंपरा, स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक एकाग्रता के महत्व से अवगत कराना था। पतंजलि योगपीठ के विशेषज्ञ डॉ सूर्य प्रकाश और डॉ बबीता यादव ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने योग, प्राणायाम, ध्यान और पंचकोश सिद्धांत पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशेषज्ञ ने बताया कि कैसे नियमित योगाभ्यास से विद्यार्थियों की याददाश्त, एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और परीक्षा के तनाव से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा योग पर आधारित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ  दी गईं ।ये प्रस्तुतियाँ भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के सुंदर संगम को दर्शाती नज़र आईं ।इसके साथ ही विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के सरल उपाय भी सिखाए गए ।


इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री नवीन सैनी ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है । उन्होंने यह भी बताया कि आज के मोबाइल और तनाव भरे युग में बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना सबसे बड़ी चुनौती है। योग ही एक ऐसा माध्यम है जो बच्चों को अनुशासित, संस्कारी और ऊर्जावान बनाता है। इसी सोच के साथ इस सेमिनार का आयोजन किया गया है ताकि बच्चे स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ मन का भी निर्माण कर सकें। कार्यक्रम के अंत में स्कूल चेयरमैन श्री राजेंद्र सैनी ने सभी आए हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और बच्चों को सही मार्गदर्शन देने के लिए धन्यवाद दिया । इस दौरान योग व डाइटिशियन शिक्षक और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहें ।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें