Rewari News :: पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौं देवीलाल जी के 113वे जंयती समारोह का निमंत्रण देने रेवाड़ी पहुंची सुनैना चौटाला

पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौं देवीलाल के 113वे जंयती समारोह इस बार 27 सितम्बर को नूँह में मनाया जाएगा जहाँ देश प्रदेश के लाखों लोग नूँह में पहुँचकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उक्त संबोधन देते हुए इनेलो महिला प्रभारी व मुखर वक्ता सुनैना चौटाला ने रेवाड़ी जिले के तीनों हलकों में जनसंपर्क कर सम्मान दिवस समारोह का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम में मुख्य विशेष रूप से महिला प्रदेश अध्यक्षा श्रीमति तनुजा जी उपस्थित रही कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवाड़ी महिला प्रधान कमला शर्मा ने की। 


श्रीमती सुनैना चौटाला ने कहा कि आज हर वर्ग बीजेपी की नीतियों से परेशान है जनता इस सरकार से तंग आ चुकी है ओर एक बार फिर उम्मीद इनेलो पार्टी ओर चौ अभय चौटाला से लगाए हुए है लेकिन ये तभी संभव है जब समस्त हरियाणा एकजुट होकर आने वाली 27 सितंबर को नूँह पहुंचकर अपनी ताकत दिखाएंगे घर घर जाकर इनेलो पार्टी की नीतियों प्रचार करे। ताकि इस निकम्मी गूंगी बहरी सरकार को सत्ता से उखाड़े का काम कर सके । 


सुनैना चौटाला ने कहा कि पहले अंग्रेजी शासन काल में देश की हालात खराब थी देश की जनता का खून चूसने का काम किया उससे तो आजादी मिल गई लेकिन ये बीजेपी सरकार लगातार देश प्रदेश की जनता का खून चूसने का काम कर रही है जब जनता सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलन्द करती है तो लाठी से पीटने का काम करते है। इन लुटेरे लोगों ने हद तो तब कर दी जब करोड़ो लोगों की भावनाओं को राम मंदिर में चंदा चोरी कर के आहत करने का काम किया। आज जरूरत है उनके खिलाफ एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने का।

इनेलो नेत्री ने बीजेपी सरकार को भाईचारे को तोड़ने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि जब से ये सरकार में आये है तब से प्रदेश में भाईचारा तोड़ने का काम किया है कही हिंदू मुस्लिम तो जाट नॉन जाट की राजनीति का गंदा खेल खेलने का काम करते हैं । वही आज मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ओर भूपेन्द्र हुड्डा बीजेपी की बी टीम बनकर प्रदेश को बीजेपी के हाथों लुटवाने का काम कर है।अब हमें ऐसे लोगों से सतर्क रहना है कांग्रेस में आज अपने अपने वर्चस्व की लडाई चल रही है । जो बीजेपी कांग्रेस मुक्त देश प्रदेश बनाने की बात करते है आज वो ही बीजेपी कांग्रेस युक्त हो गई है। ये सत्ता सुख भोगने वाले लोग है इनको हरियाणा की जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं। वही राव इंद्रजीत सिंह जैसे व्यक्ति का रोजाना बीजेपी में अपमान हो रहा है लेकिन फिर भी बीजेपी में बैठे हुए इसका मतलब साफ है कि इनको मान सम्मान और इलाके का विकास नहीं बल्कि सत्ता सुख की जरूरत है। इनेलो महिला प्रदेश अध्यक्षा तनुजा जी ने कहा कि जब ताऊ देवीलाल ने 100 रु पेंशन देने का काम किया था आज वो ही पेशन 3200हो गई अब इनेलो की सत्ता आएगी तो 7000 पेंशन देने का काम इनेलो पार्टी करेगी।


इस अवसर पर जिला प्रभारी रणबीर मंदोला, जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल, वरिष्ठ नेता सम्पत डहनवाल, युवा जिला प्रधान नीरज डहनवाल, कोसली हलका प्रधान कुलदीप यादव, रेवाड़ी हलका प्रधान वरुण गांधी, बावल हलका प्रधान सुमेर सिंह बनीपुर, लीगल सेल जिला संयोजक एडवोकेट सतीश यादव मीरपुर, जिला प्रधान महासचिव नरेश यादव बोहरा जी, रामकिशन छिल्लर,सुमित्रा देवी महिला प्रधान कोसली, युवा हलका प्रधान सचिन झाबुआ, कोसली युवा प्रधान कृष्ण बोहका, रेवाड़ी हलका युवा प्रधान गौरव सैनी, करतार ठेकेदार जाटुवास पूर्व सरपंच पूनम यादव सुरखपुर, पूर्व सरपंच खजान सिंह, ऊषा सरपंच बुडानी, बल्ली महलावत, ललित टिकला, रामपत झाबुआ, सुखबीर झाबुआ, महिपाल बुडॉनी, रमेश यादव, सतीश यादव, युवा कार्यकर्त्ता दीपक बनीपुर,मनीष बुडानी, सुरेन्द्र ढाकिया, सुरेन्द्र कौर राठी, अमरजीत, राजेन्द्र आशियाकी, शमशेर सिंह, त्रिलोक सिंह, मोहर सिंह, होशियार सिंह बुडानी हितेश रंगा, धर्मवीर बिट्टू, ईश्वर सिंह, दलीप सिंह, ओमप्रकाश, सरिता बुड़ाना, मंजू, पूजा ऊषा, सहित सुर्खपुर, बुडाना, जटवाडा मोहल्ला बावल, झाबुआ के कार्यक्रम में सैकड़ों महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें