Rewari News :: रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की ओर से लेबर चौक पर गरीब महिलाओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए

रेवाड़ी, 13 सितंबर।* रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन द्वारा सेवा ही संकल्प - 'सर्विस एबव सेल्फ' के तहत महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सैनिटरी पैड वितरण ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य *लेबर चौक, सेक्टर-5, बीएमजी मॉल के सामने, रेवाड़ी* में प्रातः 7:00 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वास्थ्य व सम्मान के साथ सशक्त बनाना था।


इस दौरान क्लब द्वारा 150 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं व किशोरियों को सैनिटरी पैड किट वितरित की गईं और उन्हें स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।


क्लब अध्यक्ष *रोटेरियन रुचि चौहान* ने कहा कि _"आपका छोटा सा योगदान किसी के लिए बड़ी मदद बन सकता है"_ - इसी सोच के साथ यह पहल की गई है।



इस अवसर पर मानद सचिव *रोटेरियन आरती अरोड़ा*, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन *रोटेरियन ज्योति गुप्ता* सहित सदस्य *रोटेरियन रितु ओबेरॉय* व *रोटेरियन कावेरी यादव* उपस्थित रहे। क्लब भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवा कार्य जारी रखेगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें