Rewari News :: बावल विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर अनुपस्थित मिले कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने सोमवार सुबह सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यालयों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक ने सुबह करीब 9 बजकर 35 मिनट पर बीडीपीओ कार्यालय खोल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 10 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। विधायक ने अनुपस्थित कर्मचारियों के संबंध में अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बीईओ कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां 2-3 कर्मचारी लेट आए। इसके पश्चात उन्होंने मनेठी तहसील कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। यहां चार कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। विधायक ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में कर्मचारियों की मूवमेंट का रिकॉर्ड भी व्यवस्थित रखा जाए तथा प्रत्येक कर्मचारी अपनी मूवमेंट आवश्यक रूप से मूवमेंट रजिस्टर में दर्ज करे। उन्होंने कार्यालय परिसरों में सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय आमजन की सुविधा के लिए हैं और यहां आने वाले नागरिकों को बेहतर माहौल एवं समयबद्ध सेवाएं मिलनी चाहिए। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के समय पर उपस्थित न होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए औचक निरीक्षण किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही और अनावश्यक अनुपस्थिति को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें