Rewari News :: मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत सेक्टर-3 की जन समस्याओं के समाधान की आवाज होगी बुलंद, नागरिकों को गौरवमय जीवन जीने की सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन-सरकार का पहला कर्त्तव्य :: अशोक प्रधान

रेवाड़ी में मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से शहर के रिहायशी सेक्टर-3 में जन समस्याओं के समाधान को लेकर जनहित में जोरदार आवाज बुलंद की जाएगी । सेक्टर की मेन (राउंड) मार्केट में बैठक में सेक्टरवासियों की सामूहिक समस्याओं पर चर्चा करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित कोर कमेटी ने इस सिलसिले में समाधान होने तक अभियान चलाने का सर्वसम्मत फैसला लिया ।


राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि जनकल्याणकारी राज्य में गौरवमय जीवन जीने की सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार-प्रशासन का पहला कर्तव्य है । मगर इन दिनों सेक्टरवासी अनेक गंभीर जन समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। 



इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक,बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, जगमोहन यदुवंशी, नंदलाल यादव सहित विकास यादव,पवन शर्मा के अतिरिक्त बड़ी संख्या में सेक्टर के नागरिकों ने चर्चा में भाग लिया। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने सेक्टर-3 की जन समस्याएं सुनने के उपरांत कहा कि यह रेवाड़ी शहर का शुरुआती बड़ा आवासीय सेक्टर है,जिसमें जन समस्याओं को तुरंत दूर कराने के लिए जन सहयोग से मंच की ओर से जोरदार आवाज बुलंद की जाएगी । मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत सेक्टर का दौरा करते हुए उन्होंने कोर कमेटी सदस्यों की उपस्थिति में सेक्टर में बेहत्तर जीवन स्तर बनाने के सभी उपायों पर लोगों के साथ चर्चा की। सेक्टर निवासी लोगों ने रोजमर्रा की कठिनाइयों से अवगत कराते हुए राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच से जनहितकारी आवाज बुलंद करने का पुरजोर आग्रह किया ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें