जय किसान आंदोलन की रेवाड़ी टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं तथा विशेष रूप से बाजरे की एमएसपी पर सरकारी खरीद के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में किसानों ने कहा कि बाजरे की फसल को एमएसपी पर सरकारी खरीद की सुविधा मिलनी चाहिए। किसानों की मांग पर चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार किसानों के बाजरे की एमएसपी पर सरकारी खरीद शुरू नहीं करती, तब तक जय किसान आंदोलन की ओर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
धरना अनाज मंडी रेवाड़ी में दुकान नंबर 257 के पास, बड़ के पेड़ के नीचे, शनिवार दिनांक 26अगस्त 2026से प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा जाएगा। इस धरने में विभिन्न गांवों से किसान शामिल होकर अपनी मांग को सरकार के सामने रखेंगे।
बैठक में मास्टर धर्म सिंह बोहतवास अहीर, जय किसान आंदोलन विधानसभा रेवाड़ी के प्रभारी एवं अध्यक्ष बाबूलाल जी, अभय सिंह फिडेडी संयुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष रेवाड़ी जय किसान आंदोलन जिला अध्यक्ष पृथ्वी सिंह जी, बलियारखुर्द चौधरी सतपाल जी मिलकपुर, राज कुमार जी, राजा राम जी डहिना, लाल सिंह जी डहिना, चंद्रप्रकाश जी कोनसीवास, बालीराम जी राजपुरा खालसा, सुरेंद्र कुमार जी राजपुरा खालसा, एससी सेल के जिला अध्यक्ष श्री हजारीलाल जी किसनगढ़, बालावास तथा अन्य गांवों के किसान एवं संगठन के साथी उपस्थित रहे। जय किसान आंदोलन किसानों के बाजरे की एमएसपी पर सरकारी खरीद शुरू होने तक अपना संघर्ष जारी रखेगा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें