शिक्षा और परामर्श के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कॉलेज स्टडी™ के संस्थापक एवं सीईओ राज कुमार यादव को सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा “राष्ट्र निर्माता सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान "प्रेरणा 2026" पहल के अंतर्गत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती (शिक्षक दिवस) के अवसर पर आयोजित द्वितीय पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान गजेन्द्र चौहान, जो टीवी धारावाहिक "महाभारत" में "युधिष्ठिर" की भूमिका निभा चुके हैं और "दादा लक्ष्मीचंद राज्य विश्वविद्यालय, हरियाणा" के कुलपति रह चुके हैं, उनके करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का प्रेरणादायी उद्धरण प्रस्तुत किया गया: “शिक्षा का अंतिम परिणाम एक स्वतंत्र रचनात्मक व्यक्ति होना चाहिए, जो ऐतिहासिक परिस्थितियों और प्रकृति की प्रतिकूलताओं से संघर्ष कर सके।” इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि कॉलेज स्टडी™ के संस्थापक ओर सीईओ राजकुमार यादव ने परामर्श और मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों को सही दिशा देने का कार्य किया है, जो राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण योगदान है।
राज कुमार यादव ने यह सम्मान प्राप्त करने के उपरान्त कहा है कि यह सम्मान केवल मेरे लिए नहीं, बल्कि उन सभी विद्यार्थियों के लिए है जिनके सपनों को दिशा देने का अवसर मुझे मिला। शिक्षा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है और हमारी संस्था कॉलेज स्टडी™ सदैव छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। ”कॉलेज स्टडी™ एक भरोसेमन्द संस्था है जो www.CollegeStudy.co.in (Trusted Admission Guide Portal) के रूप में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल कॉलेज स्टडी की प्रतिष्ठा को बढ़ाती है, बल्कि शिक्षा जगत में परामर्श और मार्गदर्शन की महत्ता को भी उजागर करती है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें