Rewari News :: भाजपा मंडल बावल की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई, मीटिंग में आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की

बावल स्थित विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) में मंगलवार को भाजपा मंडल बावल की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश झाबुआ जी ने की।


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री वेद फुलाँ जी उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, सिंहराम महलावत जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल व कुलदीप चौहान जी, मंडल प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल तथा जिला मीडिया सह-प्रभारी सुनील महेंदीरत्ता, भाजपा सदस्य राजेश अग्रवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री वेद फुलाँ जी ने कहा भारतीय जनता पार्टी का आधार और उसकी सबसे बड़ी ताकत हमारे कर्मठ कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को हर वर्ग व अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। एकजुटता और निरंतर जनसेवा के संकल्प से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।" बैठक के अंत में मंडल अध्यक्ष रमेश झाबुआ ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री एडवोकेट निहाल सिंह चौकन, देवेंद्र चौहान उर्फ सोनू भाई, महेश सरपंच, सरपंच मनोज, राजपाल सिंह, मोतीलाल चौकन सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं निष्ठावान कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें